21 मई 2019 - 07:34
ईरान ने यूरेनियम संवर्धन क्षमता में चार गुना की बढ़ोत्तरी कर दी

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने 3 दशमल 67 ग्रेड के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता में चार गुना की वृद्धि कर दी है। ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने बताया कि 3 दशमलव 67 ग्रेड के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता चार गुना बढ़ा दी गई है और हम बहुत जल्द 300 किलोग्राम के स्तर से आगे पहुंच जाएंगे।

(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान ने 3 दशमल 67 ग्रेड के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता में चार गुना की वृद्धि कर दी है। ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने बताया कि 3 दशमलव 67 ग्रेड के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता चार गुना बढ़ा दी गई है और हम बहुत जल्द 300 किलोग्राम के स्तर से आगे पहुंच जाएंगे।

कमालवंदी ने सोमवार को पत्रकारों के बीच कहा कि इस वृद्धि से साबित होता है कि ईरान अपने पास मौजूद सेंट्रीफ़्यूज मशीनों की मदद से संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन में तीव्र गति से वृ    द्धि कर सकता है।

कमालवंदी ने बल देकर कहा कि ईरान को परमाणु समझौते का व्यवहारिक फ़ायदा मिलना चाहिए, यदि यूरोपीय देश चाहते हैं कि यूरेनियम संवर्धन की वर्तमान मात्रा इसी स्तर पर बनी रहे तो वह अपने वादों पर अमल करें।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गत 8 मई को परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर निकलने को एक साल पूरा हो जाने के बाद यूरोपीय देशों की ओर से की गई टालमटोल का हवाला देते हुए परमाणु समझौते की दो प्रतिबद्धताओं का पालन रोक देने की घोषणा की थी।

8 मई 2018 को परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने क बाद यूरोपीय देशों ने वचन दियाथा कि वह ईरान के आर्थिक हितों की रक्षा करेंगे और परमाणु समझौते को बाक़ी रखेंगे लेकिन इन देशों ने बयान तो बहुत दिए मगर व्यवहारिक रूप से कुछ  नहीं किया।

कमालवंदी ने कहा कि ईरान के प्रतिष्ठानों का दूसरे किसी भी देश की तुलना में अधिक निरीक्षण हो रहा है और आईएईए के निरीक्षक हमारे प्रतिष्ठानों को निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान सामरिक परमाणु गतिविधियों की इच्छा नहीं रखता और यह बात आईएईए की 14 रिपोर्टों में साबित हो चुकी है।

कमालवंदी ने कहा कि अभी तो ईरान ने एडिशनल प्रोटोकोल का पालन रोकने का निर्णय नहीं किया है लेकिन आगे चलकर यह विषय भी हमारे एजेंडे में शामिल हो सकता है और तब हम आईएईए को अपने इस  निर्णय से सूचित भी कर देंगे।




/129